सफेद दाग के लिए घरेलू उपचार

एलोवेरा

एलोवेरा को पत्तियों से निकालकर त्वचा पर हुए दाग, धब्बों पर लगाएं। इसे कम से कम 20 से 30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर इसे धो लें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें।

नारियल तेल

सफेद दाग के साथ-साथ त्वचा पर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए नारियल तेल बहुत लाभदायक है। इसे हुए सफेद धब्बों पर 5 मिनट तक मसाज करें ताकि यह त्वचा की अंदरूनी भाग में जा सके। तेल को धोना नहीं है। इसे दिन में दो या तीन बार लगाएं।

टी ट्री ऑयल

एक चम्मच ऑलिव ऑयल में चार या पांच बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं। इस तेल के मिश्रण को रुई से प्रभावित भागों पर लगाएं। इसे सूखने दें फिर हल्के गर्म पानी से इसे धो लें। इस मिश्रण को सप्ताह में दो बार लगाएं।

कॉपर

किसी तांबे के बर्तन में पीने का पानी भर लें। उस पानी को पूरी रात उस बर्तन में रखें और फिर सुबह उठते हैं उसे खाली पेट पी लें। इसका सेवन तब तक करें जब तक कि सुधार ना हो।

लाल मिट्टी

एक चम्मच लाल मिट्टी एक बर्तन में लें, एक चम्मच अदरक का जूस लें और इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे पूरी तरह से सूखने दें फिर इसे पानी से धो लें। इसके बाद कोई मॉश्चराइजर या फिर नारियल तेल लगाएं, इसे कुछ महीने तक रोजाना करें।

Read Full Article

White Frame Corner