पेट का दर्द पसली के नीचे और नीचे प्यूबस बोन होते हैं उसके ऊपर का जो हिस्सा है इसमें जोड़ों का दर्द होता है जिसे हम पेट का दर्द कहते हैं। यदि आपने इस समस्या का सामना किया है तो Pet Dard Ka Gharelu Upay ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है।
पेट दर्द क्या होता है? (What is stomach pain)
पेट का दर्द पसली के नीचे और नीचे प्यूबस बोन होते हैं उसके ऊपर का जो हिस्सा है इसमें जोड़ों का दर्द होता है जिसे हम पेट का दर्द कहते हैं। अगर हम पेट दर्द की बात करें तो यह ऊपर चमड़े से आ सकता है, इसके नीचे जो मांसपेशियां है उनमें खिंचाव की वजह से आ सकता है या आपके पेट के अंदर जो Orgens है उनसे हो सकता है।
पेट दर्द होने के कारण (Causes of Stomach pain)
पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं तो इसको समझने के लिए हम पेट को 9 भाग में बांट लेते हैं जो आप नीचे के इमेज में देख सकते हैं।
अभी हमने पेट को 9 भाग में बांटा है, उसे मेडिकल लैंग्वेज में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। आप नीचे की इमेज में देख सकते हैं और जान सकते हैं।
अब हम जानते हैं पेट के किस भाग में कौन सा Orgens पाए जाते हैं आप नीचे दिखाए गए इमेज को देखकर समझ सकते हैं।
अब हम जान लेते हैं पेट के किस भाग में किस वजह से दर्द होते हैं तो आप नीचे दिखाए गए इमेज को देखें।
Pet Dard Ke Karan
ऊपर बताए गए पेट दर्द के कारण को समझने में परेशानी है, तो चलिए आम भाषा में पेट दर्द के कारण को जानते हैं जो निम्न है :-
• हेपेटाइटिस के कारण
• लीवर में छाला होने से
• इंफेक्शन होने से
• पथरी हो जाने से
• पेट की नली में ब्लड की कमी से
• भोजन ना पचने से
• फूड प्वाइजनिंग से
• हर्निया
• ऐंठन से मासिक धर्म के दौरान
• कब्ज
• दस्त
पेट दर्द होने के लक्षण (Symptoms of Stomach pain or Upset Stomach)
• जलन का होना
• पेट में गुड़गुड़ाहट का होना
• खट्टी डकार का होना
• गैस बनना
• रुक-रुक के पेट दर्द का होना
• पेट का फूलना या फिर भारी महसूस होना
• पेशाब करते समय पेट में दर्द का होना
• पेट में मरोड़ का होना
• पेट का भारीपन महसूस होना
• उल्टी का होना
पेट दर्द के घरेलू उपाय (Home remedies for Stomach pain)
1. अजवाइन
कब्ज के कारण अक्सर पेट में दर्द शुरू हो जाते हैं। एसिडिटी से लड़ने में अजवाइन बहुत मददगार है। जब भी पेट में कब्ज के कारण दर्द महसूस हो तो तुरंत एक चम्मच अजवाइन, एक चुटकी काली नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर पिए, दर्द से जल्द राहत मिलेगी।
2. अदरक
अदरक पेट दर्द को दूर करने में बहुत सहायक है। आप एक चम्मच अदरक के रस में दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिए या फिर एक चम्मच अदरक के रस को बराबर की मात्रा में शहद में मिलाकर पीने से जल्द आराम मिलेगा।
3. हींग
पेट दर्द के समय हींग का सेवन बहुत लाभकारी होता है। हींग का इस्तेमाल आप पेट दर्द में दो तरह से कर सकते हैं।
पहला- हींग का पेस्ट बनाकर उसे आप अपने नाभि के चारो तरफ लगाएं।
दूसरा- आप हींग को गुनगुने पानी के साथ पी सकते हैं।
4. हल्दी
हल्दी में एंटीबायोटिक तत्व पाए जाते हैं जो दर्द से लड़ने में बहुत फायदेमंद है। आप एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच काला नमक, गर्म पानी में मिलाकर पिए।
5. मेथी
मेथी के प्रयोग से डायबिटीज में साथ ही पेट में बन रही गैस से भी राहत मिलती है। आप एक चम्मच मेथी के दाने को चुटकी भर हींग के साथ खाने से पेट दर्द में राहत मिलेगा।
6. केला
दस्त के समय भी पेट दर्द की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए हमें केले का सेवन करना चाहिए। जिससे पेट में हो रहे मरोड़ या फिर दर्द रुक जाएंगे।
7. तुलसी के पत्ते
तुलसी में औषधीय तत्व पाए जाते हैं जो दर्द से लड़ने में बहुत फायदेमंद होते हैं। आप 10 ग्राम तुलसी का रस पिएं इससे आपके पेट में हो रहे दर्द या फिर मरोड़ से राहत मिलती है।
8. प्याज
आप प्याज को आग में गर्म कर उसका रस निकाल लें फिर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर पिए।
9. अनार
आप एक गिलास अनार का रस निकालकर और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर पिए।
10. सोडा
एक कप पानी में एक चुटकी खाने का सोडा मिलाकर पीने से पेट दर्द में आराम मिलेगा।
पेट दर्द में क्या खाना चाहिए?
हमें पेट दर्द में निम्न चीजों का सेवन करना चाहिए।
• केला
• पपीता
• नारियल पानी
• अदरक
• चावल
• कम मसाले वाले खाद्य पदार्थ
पेट दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए?
• ज्यादा तैलीय और मसालेदार पदार्थ
• टमाटर
• खट्टे फल
• कॉफी और चाय
• शराब
• धूम्रपान नहीं करे
पेट दर्द की दवा
1. Meftalspas Tablet
2. Drotin DS Tablet
3. Anafortan Tablet
बच्चों के पेट दर्द का सिरप
1. Colimex Suspension Syrup
2. Cyclopam Suspension Syrup
निष्कर्ष :-
अंत में मैं यही कहना चाहूंगा जानकार बनिए, स्वस्थ रहिए, बीमारियों से बचे और Pet Dard Ka Gharelu Upay ब्लॉग पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों को जरूर शेयर करिएगा ताकि उन्हें भी इस परेशानी से ना गुजरना पड़े।
इसे भी पढ़ें :- Dark Circles Home Remedies In Hindi
FAQ
1. 5 मिनट में पेट दर्द से छुटकारा कैसे पाएं?
उत्तर – कब्ज के कारण अक्सर पेट में दर्द शुरू हो जाते हैं। एसिडिटी से लड़ने में अजवाइन बहुत मददगार है। जब भी पेट में कब्ज के कारण दर्द महसूस हो तो तुरंत एक चम्मच अजवाइन, एक चुटकी काली नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर पिए, दर्द से जल्द राहत मिलेगी।
2. पेट दर्द के लिए सबसे अच्छी टेबलेट कौन सी है?
उत्तर –
1. Meftalspas Tablet
2. Drotin DS Tablet
3. Anafortan Tablet
3. पेट दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए?
उत्तर – पेट दर्द में आपको खट्टे फल, टमाटर, तैलीय और मसालेदार पदार्थ नहीं खाने चाहिए।
4. क्या खाने से पेट दर्द ठीक होता है?
उत्तर – केला, पपीता, अदरक, चावल और कम मसाले वाले खाद्य पदार्थ खाने से आपका पेट दर्द ठीक होता है।
Knowledgeable
Very helpful